
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे, होगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग आज दोपहर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगी।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव फ्लैश बैक
2014 में
कुल सीट : 90
भाजपा : 47 सीट
कांग्रेस : 16 सीट
आईएनएलडी : 7 सीट
बाकी सीटें छोटे दल और निर्दलीयों के खाते में
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फ्लैश बैक
2014 में
भाजपा : 122
शिवसेना : 63
कांग्रेस : 42
एनसीपी : 41
बाकी सीटों पर छोटे दल और निर्दलीय जीते